बच्चों को बनाकर दें गाजर से बनी ये खास स्मूदी, टेस्टी होने के साथ फायदेमंद भी #Recipe

By: Pinki Thu, 27 Apr 2023 11:20:06

बच्चों को बनाकर दें गाजर से बनी ये खास स्मूदी, टेस्टी होने के साथ फायदेमंद भी  #Recipe

गाजर और चुकंदर आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। हालाकि, बच्चे इन चीजों को खाने से कतराते हैं। लेकिन अगर आप इसे बच्चों की डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो टेस्टी स्मूदी बनाकर दे सकते हैं। गाजर और गुड़ से बनी ये स्मूदी बच्चे और बड़े दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है। तो चलिए जानते है इस स्मूदी को घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं:

carrot smoothie recipe,healthy smoothie recipe,vitamin-rich smoothie,refreshing smoothie recipe,carrot juice smoothie,easy smoothie recipe,immune-boosting smoothie,antioxidant smoothie,nutritious smoothie recipe,vegetable smoothie recipe

सामग्री

2-3 गाजर
10 भीगे बादाम
5 खजूर
50 ग्राम गुड़
1 कप दूध
1 चम्मच इलायची पाउडर

carrot smoothie recipe,healthy smoothie recipe,vitamin-rich smoothie,refreshing smoothie recipe,carrot juice smoothie,easy smoothie recipe,immune-boosting smoothie,antioxidant smoothie,nutritious smoothie recipe,vegetable smoothie recipe

बनाने की विधि

- सबसे पहले भीगे बादाम के छिलके उतार लें।
- अब गाजर को टुकड़ों में काटकर मिक्सी के जार में मिला लें। साथ में दूध और खजूर को डालें।
- खजूर को पहले से भिगोकर रख दें। फिर इसके बीजे को निकाल दें।
- साथ में गुड़ को बारीक कर मिलाएं। साथ में एक चम्मच इलायची पाउडर डाल दें। अच्छी तरह से सारी चीजों को ब्लेंड करें।
- अगर ये बहुत गाढ़ा लग रहा है तो आप इसमे हल्का सा पानी मिला सकती हैं।
- बस सबको मिक्स कर लें। तैयार है टेस्टी स्मूदी।
- सुबह के नाश्ते में ये स्मूदी वेट लॉस से लेकर बच्चों के लिए ये काफी फायदेमंद है।

ये भी पढ़े :

# बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे, जब लंच बॉक्स में बनाकर देंगे कॉर्न हॉट डॉग #Recipe

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com